1 दिसंबर से शुरू होगा मप्र विधानसभा का सत्र, पांच दिनों तक चलेगी कार्यवाही

भोपाल। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का सप्तम सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा के अनुसार, यह पांच दिवसीय सत्र होगा जिसमें सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।

अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 नवंबर 2025 तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 20 नवंबर 2025 तक विधानसभा सचिवालय में जमा की जा सकेंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण एवं नियम 267-क के अंतर्गत सूचनाएं 25 नवंबर से प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि यह सत्र मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का सातवां सत्र होगा।

Next Post

मां नर्मदा का वाहन अब फिर नजर आएगा अपने घर में, कल मां नर्मदा में छोड़े जाएंगे मगरमच्छ

Wed Oct 29 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार पुण्य सलिला मां नर्मदा के वाहन मगरमच्छ को पुनः उनके प्राकृतिक आवास में बसाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि गुरुवार, 30 अक्टूबर को मां नर्मदा के जल में मगरमच्छों को छोड़ा […]

You May Like