प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर जाने वाली सड़क पर अकसर फंस जाती है एम्बुलेंस

भोपाल। शहर के प्रमुख मार्गों में से एक, भारत टॉकीज से भोपाल जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर जाने वाली सड़क, पिछले कुछ समय से यातायात जाम की समस्या से जूझ रही है। इसने न केवल आम नागरिक बल्कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस के लिए भी बड़ी बाधा उत्पन्न कर दी है, जिससे कई बार मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है।इस सड़क पर रोजाना सुबह और शाम के व्यस्त समय में भयावह जाम लग जाता है। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं, और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निकलने वाले नागरिक इस जाम में बुरी तरह फंस जाते हैं।

इन सब के अलावा यातायात जाम का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इसमें अक्सर एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं। मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है, और जाम में फंसे रहने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा पाता है। ऐसी स्थिति में, कई बार मरीजों की जान पर बन आती है।

 

Next Post

मनभावन टेकरी बन रहा नशेडिय़ों और गंजेडिय़ों का अड्डा

Thu Apr 17 , 2025
(अरविन्द्र कुमार कपिल) भोपाल। राजधानी भोपाल का मनभावन टेकरी, जो कि एक पर्यटक स्थल है, इन दिनों नशेडिय़ों, गंजेडिय़ों और बदमाशों का अड्डा बन गया है। पहाड़ और हरियाली का मजा लेने के लिए यहां आने वाले लोग गुफाओं और झाडिय़ों में छिपकर नशा करते हैं और आराम फरमाते हैं। […]

You May Like