वैभव, आयुष और सकीबुल के शतक, बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को रिकार्ड 397 रनों से हराया

रांची 24 दिसंबर (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (190), आयुष लोहारुका (116) और कप्तान सकीबुल गनी (नाबाद 128) की विस्फोटक शतकीय पारियों के बाद आकाश राज और संजय कश्यप (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बिहार ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मुकाबले में आंध्र प्रदेश को रिकार्ड 397 रनों से रौंद दिया। आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी का रिकार्ड छह विकेट पर 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बिहार ने तमिलनाडु का दो विकेट पर 506 रन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। मंगल महरौर और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 158 रन जोड़े। 15वें ओवर में तेची नेरी ने मंगल महरौर (33) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। 27वें ओवर में बिहार का दूसरा विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा। उन्हें भी नेरी ने आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 16 चौके और 15 छक्के उड़ाते हुए 190 रनों की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यवंशी ने रिकार्ड पारी खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। पीयूष सिंह 66 गेंदों में (77), आकाश राज (आठ) और बिपिन सौरभ एक रन बनाकर आउट हुये। आयुष लोहारुका ने 56 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के लगाते हुए 116 रन बनाये। कप्तान सकीबुल गनी ने 40 गेंदों में 10 चौके और 12 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 128 रन बनाये। आंध्र प्रदेश के लिए तेची नेरी और तड़कमल्ला मोहित को दो-दो विकेट मिले। धीरज एंटिन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र प्रदेश की टीम बिहार के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सकी और 42.1 ओवर में 177 के स्कोर पर ढेर हो गई। कप्तान काम्शा यांगफो ने अरुणाचल प्रदेश के लिए सर्वाधिक नाबाद 32 रनों की पारी खेली। नीलम ओबी (20), तेची दोरिया (28), सूर्यांश सिंह (17), नाबाम तेंपोल (16) औरमिबोम मोसु 18 रन बनाकर आउट हुये। चार बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। बिहार की ओर से आकाश राज और संजय कश्यप ने तीन-तीन विकेट लिये। हिमांशु तिवारी को दो विकेट मिले। शब्बीर खान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

एसजी पाइपर्स की कोच सोफी गिएर्ट्स ने निडर युवा भारतीय टैलेंट की तारीफ की

Wed Dec 24 , 2025
रांची, 24 दिसंबर (वार्ता) एसजी पाइपर्स की हेड कोच सोफी गिएर्ट्स ने अपनी टीम की युवा भारतीय खिलाड़ियों की क्वालिटी और निडरता की तारीफ की है। उन्होंने टीम की शुरुआती तैयारियों में उनकी नेचुरल काबिलियत और सोच को एक बड़ी पॉजिटिव बात बताया। ट्रेनिंग के पहले कुछ दिनों के बारे […]

You May Like