महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम, हुए रोमांचक मुकाबले

जबलपुर: जिला एमेच्योर कुश्ती संघ, जबलपुर के तत्वावधान में आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पीएनटी ग्राउंड, रानीताल में चल रही इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए लगभग 150 बालक एवं बालिका पहलवान अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला पहलवानों ने भी शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

आयोजन समिति अध्यक्ष शिवम तिवारी के अनुसार, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए किया जाएगा, जहां वे तमिलनाडु में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों एवं कोचों के ठहरने की व्यवस्था रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तथा भोजन की व्यवस्था रानीताल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा की गई है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अध्यक्ष उमाशंकर पटेल (पूर्व प्राचार्य एवं कुश्ती विश्वामित्र अवार्डी, म.प्र.), सचिव राजेश राजपूत (पूर्व राष्ट्रीय पहलवान), प्रो रेसलिंग सीईओ राहुल तुषार सिंह, प्रवीण शर्मा, शेरू रैकवार, गोपाल तिवारी, जनार्दन सिंह, पवन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह राजपूत, शानू तिवारी, निर्मल सिंह, इलू महाराज, अक्कू यादव, रुद्र यादव, नागेन्द्र सिंह राजपूत, दिलीप चक्रवर्ती, प्रवीण शर्मा, रोहन चतुर्वेदी, दीपक सिंह, अमर विश्वकर्मा, मानस गुप्ता, रत्नेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Next Post

स्कूलों में पानी की टंकियों की हुई सफाई

Mon Feb 23 , 2026
जबलपुर:जिले की सभी शालाओं में पानी की टंकियों की सफाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह कदम छात्रों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जिले […]

You May Like