जबलपुर:जिले की सभी शालाओं में पानी की टंकियों की सफाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह कदम छात्रों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जिले की सभी शालाओं में पानी की टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि प्रत्येक स्कूल की पानी की टंकी की सफाई के बाद सफाई की तारीख भी अंकित कर दी गई है।
अधिकारियों और स्रोत समन्वयकों को दिये निर्देश इसके अलावा, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और विकासखंड स्रोत समन्वयकों से प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिए गए हैं कि उनके क्षेत्र की सभी शालाओं में सफाई का कार्य पूर्ण हुआ है। श्री सोनी ने आगे कहा कि अब विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और स्रोत समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी की टंकियों की नियमित सफाई जारी रखी जाए, ताकि बच्चों को हमेशा स्वच्छ पानी उपलब्ध हो।
