सैनिक सोसायटी में छत से गिरी युवती की मौत

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत सैनिक सोसायटी में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई युवती ने रविवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।जानकारी के अनुसार रांझी स्थित बड़ा पत्थर क्षेत्र की निवासी कुमारी मानसी शुक्ला 23 वर्ष बीती 17 फरवरी को सैनिक सोसायटी स्थित अपनी बहन के घर आई हुई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे मानसी अचानक छत से नीचे गिर गई, जिससे उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे, जहाँ दोपहर करीब 1 बजे उसे भर्ती कराया गया। 19 फरवरी की रात लगभग 10 बजे मानसी के जीजा ओम यामिनी उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद युवती की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर खमरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती छत से किन परिस्थितियों में गिरी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Post

अवैध रेत परिवहन करते डंपर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Feb 23 , 2026
जबलपुर: खितौला पुलिस ने रेत से लदे एक डंपर को जब्त किया है। अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में डंपर चालक और रेत का अवैध स्टॉक करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि […]

You May Like

मनोरंजन