अवैध रेत परिवहन करते डंपर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: खितौला पुलिस ने रेत से लदे एक डंपर को जब्त किया है। अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में डंपर चालक और रेत का अवैध स्टॉक करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि सूचना मिली थी कि झिंगरई की ओर से एक डंपर अवैध रेत लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने झिंगरई चौराहे पर दबिश दी। इस दौरान डंपर क्रमांक एमपी 20 जीए 2144 को आते देखा गया, जिसे रोककर तलाशी ली गई तो वह रेत से लबालब भरा मिला।

डंपर चालक रामकृपाल बर्मन (40) निवासी जुनवानी कला ने पुलिस को बताया कि उसके पास रेत के परिवहन से संबंधित कोई रायल्टी या वैध दस्तावेज नहीं हैं। चालक ने खुलासा किया कि वह झिंगरई निवासी रंजीत पटेल के कहने पर चोरी की रेत भरकर आर्डर पर बेचने जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रंजीत पटेल (29) को हिरासत में लिया। पूछताछ में रंजीत ने स्वीकार किया कि उसने अपने घर के पास अवैध रेत का स्टॉक कर रखा था और वहीं से डंपर के जरिए सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने डंपर और अवैध रेत को जब्त कर आरोपी रामकृपाल बर्मन और रंजीत पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

कंटेनर ने रौंदा, युवती की मौत

Mon Feb 23 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल आईटीआई के पास रविवार शाम बेलगाम कंटेनर ने टूव्हीलर सवार युवती को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक सुमन भवेदी 18 वर्षीय मूलत: डिंडौरी में रहने वाली घमपुर में किराए के मकान […]

You May Like

मनोरंजन