
सिंग्रामपुर/दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर रविवार शाम गुबरा गौशाला के पास टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद फोर-व्हीलर वाहन टू-व्हीलर को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पट्टी से नीचे खाई में जा घुसा।घटना में दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि गुबरा गौशाला के पास सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित मिले, जिन्हें उपचार के लिए जबेरा अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि फोर-व्हीलर वाहन जबलपुर के पाटन क्षेत्र का है, जबकि टू-व्हीलर चालक पौड़ी-कजंई क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
