जीआरपी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के दिए टिप्स

जबलपुर। प्रदेशव्यापी सेफ़ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के तहत जीआरपी थाना जबलपुर की टीम ने बुधवार को पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल एवं शासकीय हाई स्कूल इमलिया परियत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीआरपी अधिकारियों ने विद्यार्थियों को फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया ठगी, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, फर्जी जॉब ऑफर, यूपीआई और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंकिंग विवरण या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन गतिविधि मिलने पर तुरंत सतर्क होकर कार्रवाई करें।

इनकी रही उपस्थिति

जीआरपी टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि कोई साइबर अपराध होता है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर संजीवनी राजपूत, एएसआई गोपाल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सागर उपाध्याय, आरक्षक परशुराम यादव एवं महिला आरक्षक लेख कुमारी उपस्थित रहे।

Next Post

जावद उपजेल परिसर में नाबालिग की संदिग्ध मौत

Wed Jul 8 , 2026
नीमच। जिले के जावद स्थित उपजेल परिसर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। उपजेल परिसर के शासकीय आवास में रहने वाली एक महिला जेल कर्मचारी की नाबालिग बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों और जेल स्टाफ ने उसे तत्काल नीचे उतारकर […]

You May Like