
सागर। रविवार की शाम मकरोनिया के रजाखेड़ी उच्चतर माध्यम विद्यालय में एक चोर घुसा और कमरे का ताला तोड़कर पंखे खोलकर ले जाने लगा,चोर ने स्कूल की बेंच ले जाने का भी प्रयास किया लेकिन भारी होने की वजह से नहीं ले जा सका,लेकिन पंखा लेकर जैसे ही स्कूल की टूटी बाउंड्री से निकलने लगा तो स्थानीय लोगों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी,मौके पर पहुंची मकरोनिया पुलिस चोर को अपने साथ ले गई,वही स्कूल प्रबंधन की और से शिक्षकों ने भी चोरी का आवेदन थाने में दिया है,जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक चोर ने स्थानीय लोगों को काफी डराया,चोर कहता रहा की अगर पकड़ा तो खुद को जख्मी कर लूंगा,और आरोप तुम लोगों पर होगा,इस दौरान एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाई और चोर के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए उसे समझाया तब कही चोर शांत हुआ और वहीं बैठ गया,इतने में पुलिस आ गई और उसे साथ ले गई,दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोग भी डर गए,क्योंकि इसी चोर पर कुछ दिन पहले एक घर से पाइप चुराने का भी आरोप लग रहा है।
