तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को कुचला, तीन घायल

जबलपुर‌: गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरनु तिराहा निवासी ईशु कोल (32) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने साथी शंभू, विजय और देवांश के साथ धमकी खदान में मजदूरी करने गया था।

जब वे काम खत्म कर बेला तिराहा से पैदल घर लौट रहे थे, तभी कार क्रमांक एमपी 20 जेड सी 6563 के चालक ने वाहन को लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए तीनों मजदूरों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शंभू, विजय और देवांश सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें शरीर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।वारदात के बाद राहगीरों की भीड़ जमा होते देख चालक कार लेकर गोसलपुर की ओर भाग निकला।
एक की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर
सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए गोसलपुर ले जाया गया। घायल विजय अहिरवार की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर गोसलपुर पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही

Next Post

जन्मदिन पार्टी में जा रहे युवकों को घेरकर मारा चाकू, बाइक में भी की तोड़फोड़

Tue Mar 10 , 2026
जबलपुर‌‌:गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर दो बदमाशों ने तीन युवकों को घेरकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने उसके घर जा रहे थे। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, […]

You May Like