दबंगों ने 9 लोगों को पीट-पीटकर अधमरा किया

मुरैना:डेढ़ बीघा जमीन को लेकर जमकर लाठियां चली और दबंग एक ही परिवार को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर जब तक पीटते तब तक अधमरा नहीं हो गये। हमले में 3 महिलायें, 6 पुरूष सहित 9 लोग जख्मी हुए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का नाबालिग बच्ची ने वीडियो भी बनाया है जिसमें वह भगवान से परिवार को बचाने की गुहार लगा रही है। पीडि़त पक्ष ने 2 दिन पहले ही एसआई को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की थी।

अस्पताल में भर्ती पीड़ित कमल प्रजापति ने बताया कि मामला खेत पर कब्जे से जुड़ा हुआ है। इसका प्रकरण न्यायालय में चल रहा है, जिस पर अभी यथास्थिति रखने का आदेश स्टे ऑर्डर न्यायालय द्वारा दिया गया है। सुबह हमारी डेढ़ बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करने गांव के ही दबंग धर्मेंद्र गुर्जर, किशन गुर्जर और उसके साथी ट्रैक्टर लेकर जोतने आ गए। इस पर मैंने और मेरे परिवार ने विरोध किया।

हमने कहा जमीन पर न्यायालय का स्टे है, न तो हम और न कोई और इसे जोत सकता है। इस पर नाराज धर्मेंद्र गुर्जर और उसके साथियों ने मुझे और मेरे परिवार को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। उन लोगों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। हमारे परिवार की नाबालिग बच्ची ने वीडियो बनाया। वह जान बचाकर खुद भी खेत में यहां-वहां भाग रही थी। वह काफी डरी हुई है।

लगभग 3 मिनट के वीडियो में यह एक खेत में ट्रैक्टर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और नाबालिक बच्ची वीडियो बनाते हुए भाग रही है। वह लगातार चिल्ला रही है रे कान्हा जी जे का है गो, ऐ मुरली वाले कन्हैया परिवार को बचा लो। लड़की अचानक वीडियो खेत की ओर घुमाती है जहां, 3-4 लोग लाठी से एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट रहे है। उसके गिरते ही एक व्यक्ति डंडा लेकर आता और उसे बेरहमी से पीटता है। उसे बचा रही महिला पर भी डंडे बरसाता है।

इससे महिला भी नीचे गिर जाती है। लड़की का वीडियो को दूसरी ओर घुमाती है, जहां 10-15 लोग डंडा लिए नजर आते हैं। कुछ लोग झांडि़यों में और कुछ खेत में अधमरी हालत में पड़े दिखते हैं। लड़की लगातार भगवान को याद करती हैं तो वहीं दबंग जमीन में पड़े लोगों पर भी डंडे बरसाते दिखाई दे रहे है।

Next Post

मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Wed Oct 22 , 2025
श्री केदारनाथ धाम, 22 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार सुबह भगवान शिव के पवित्र ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदार के दर्शन किए और परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने धाम क्षेत्र में […]

You May Like