
कुक्षी।नगर मे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ धार्मिक उल्लास के साथ दीपावली की तरह धूमधाम से मनाई गई.इस मौके पर मंदिरो मे फूलों व दिपो के साथ केशरिया फताकाओ से आकर्षक सजावट की गई. मंदिरो मे आरती प्रसादी, सुंदरकांड के साथ सामाजिक संगठनों के साथ हिंदूवादी संगठन, पाटीदार समाज संगठन द्वारा श्रीराम कीर्तन यात्राएं भी नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई.पोरवाड़ समाज द्वारा ढ़ोल ढमाको के साथ समाज अध्यक्ष उत्सवलाल गुप्ता के नेतृत्व मे श्रीराम कीर्तन यात्रा दाताहरी मंदिर से निकाली गई इसमें ट्रस्ट मंडल के साथ वरिष्ठ समाजसेवी लूणकरणजी गुप्ता,राजेंद्र साजी गुप्ता,एसडीओ राजेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता बुक,नीरज गुप्ता, आलोक सेठ गुप्ता,एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता,नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता,नारायण गुप्ता,विक्रांत गुप्ता,दीपक गुप्ता,डॉ राजेश गुप्ता, राजेश मधुप,आदि समाजजनों के साथ बड़ी संख्या मे महिलाएं,बच्चे,युवा भजन भक्ति के साथ नाचते हुए चल रहे थे. इसके पूर्व राम मंदिर मे भजन कीर्तन के साथ रामलला की आरती महिला मंडल समिति द्वारा की गई.इस मौके पर मंदिर समिति के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र साजी,अरविन्द गुप्ता, युवा समाजसेवी भाजपा नेता आनंद गुप्ता,नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष यूवराज सेप्टा, भाजपाई आदि मौजूद थे.
