
भिंड। भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आज कहा कि उनके जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद भेजी जा रही है और इसका वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय विधायक राजस्व विभाग की टीम को हटाकर माइनिंग विभाग को जिम्मा देने की बात कर रहे हैं, जबकि माइनिंग निरीक्षक पहले ही तीन बार हमलों का शिकार हो चुके हैं। विधायक के साथ जो लोग उनके निवास पर आए थे, उनमें से अधिकांश पर रेत चोरी के मामले दर्ज हैं और रेत चोरी के खिलाफ कार्रवाई उन्हें नागवार गुजर रही है।
