तत्परता तथा युद्ध कौशल बनाए रखना समय की आवश्यकता

जबलपुर। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान ने जबलपुर छावनी का दौरा किया और मुख्यालय मध्य भारत एरिया तथा अधीनस्थ संरचनाओं की संचालन एवं प्रशासनिक तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्यालय मध्य भारत एरिया में आगमन पर उनका स्वागत लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मध्य भारत एरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर आर्मी कमांडर को जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मध्य भारत एरिया द्वारा संचालनिक एवं प्रशासनिक तैयारियों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, तकनीकी एवं रणनीतिक प्रगति, रसद आपूर्ति तत्परता तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। आर्मी कमांडर, मध्य कमान ने इस दौरान उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए चयनित सैनिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इसके पश्चात आर्मी कमांडर, मध्य कमान ने मुख्यालय मध्य भारत एरिया के अधीनस्थ जम्मू एंड कश्मीर रायफल्स रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया,जहाँ उन्हें नवगठित लाइट कमांडो बटालियन की जानकारी प्रदान की। इसी के साथ उन्होंने हथियार एवं उपकरणों का जायजा लिया तथा अग्निवीरों के प्रशिक्षण की समीक्षा भी की।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने कहा कि उच्चस्तरीय शारीरिक क्षमता, हथियार एवं उपकरणों की तत्परता तथा युद्ध कौशल बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं सैनिकों को सदैव उत्साह बनाए रखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। आर्मी कमांडर ने मध्य भारत एरिया की संचालनिक उपलब्धियों और तकनीकी प्रगति की सराहना करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत एवं उनकी टीम को उत्कृष्ट विकास के लिए बधाई दी।

Next Post

नम आंखों से प्रधान आरक्षक को दी गई अंतिम विदाई

Thu Aug 28 , 2025
पुलिस ने दी शोक सलामी, आईजी, डीआईजी, एसपी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि   जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत अंधमूक बायपास में बुधवार रात्रि तेज रफ्तार बुलेरो ने आरोपी को पकडऩे गए प्रधान आरक्षक को रौंद दिया था। हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई थी। हादसे के बाद […]

You May Like