ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

भोपाल। ट्विशा शर्मा की मौत के चर्चित मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। मामले के आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करेगी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस समर्थ सिंह को जबलपुर से हिरासत में लेकर शनिवार तड़के भोपाल पहुंची थी। इसके बाद मेडिकल के पश्चात उसे उसे कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को सात दिन तक आरोपी से पूछताछ की अनुमति प्रदान की। इधर, ट्विशा शर्मा के परिजनों की ओर से दायर आवेदन पर कोर्ट ने समर्थ सिंह का पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी जारी किए हैं। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों को गंभीरता से खंगाल रही हैं।

.....

Next Post

आम आदमी पार्टी से भाजपा में आये चड्ढा राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने

Sat May 23 , 2026
नयी दिल्ली 23 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राघव चड्ढा को उच्च सदन की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के सात राज्य सभा सदस्य पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे। राज्यसभा […]

You May Like