सेवा पखवाड़े में वार्ड को दी 17 लाख की सौगात

सीहोर। पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसी क्रम में क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ विकास कार्य किए जा रहे हंै. यह बहुत ही सुखद है. हमारे नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर पार्षद साथियों के लिए इस सराहनीय पहल के लिए बधाई.

उक्त बात शहर के वार्ड 16 अंतर्गत सड़क नाली और पेवर ब्लाक 17 लाख के विकास कार्य के भूमिपूजन के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहे. शुक्रवार को श्री मेवाड़ा व नपाध्यक्ष श्री राठौर, वार्ड 16 के पार्षद कमलेश राठौर सहित अन्य पार्षदों और क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य का भूमि पूजन किया. पार्षद श्री राठौर ने बताया कि वार्ड के अंतर्गत सीसी रोड़ का निर्माण करीब आठ लाख से होगा. इसके अलावा सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य, पेपर ब्लाक और नाली निर्माण का कार्य, पुराना बस स्टैंड के पुल से पेवर ब्लाक निर्माण कार्य किया जाएगा.

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि सेवा पखवाड़े में शहर के उन स्थलों का चयन कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया. जहां नागरिकों की आवाजाही ज्यादा होती है. सुलभ कॉम्पलेक्स में प्रबंधकों को सफाई व्यवस्था रखे जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, क्लीन ग्रीन उत्सव, महिला स्व-सहायता समूह के साथ वर्षा व जल- संरचनाओं की सफाई पर विशेष ध्यान देने कहा गया है.

 

 

Next Post

एसडीएम ने सड़क मार्ग का किया निरीक्षण

Sat Sep 20 , 2025
बुधनी।22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम डीएस तोमर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ सलकनपुर धाम जाने वाले सड़क मार्ग का निरीक्षण किया. जिससे श्रद्धालुओं को नवरात्रि के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. एसडीएम ने अधिकारियों और ठेकेदार के प्रतिनिधियों […]

You May Like