नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा का डायरेक्ट कनेक्ट, दफ्तर के बाहर सार्वजनिक किए अपने मोबाइल नंबर

नर्मदापुरम: जिले के नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पदभार संभालते ही एक अलग और हटकर पहल की है। उन्होंने अपने कक्ष के बाहर लगी नेमप्लेट पर नाम के नीचे अपने मोबाइल नंबर भी लिखवा दिए हैं। खास बात यह है कि इसमें शासकीय नंबर के साथ उनका व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी शामिल है। यह आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं तक आसानी से पहुंच बनाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इससे पहले भी वे अपने पूर्व जिले में इस प्रयोग को कर चुके हैं, जहां इससे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। कलेक्टर कार्यालय में दिनभर इस नवाचार की चर्चा होती रही। कलेक्टर के चैंबर के बाहर लोगों की भीड़ भी देखने को मिली, जहां कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनका कार्यालय सभी के लिए हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि जब वे कार्यालय में नहीं होंगे, तब भी मोबाइल नंबर के माध्यम से लोग उनसे संपर्क कर सकेंगे।
विदित हो कि सोमेश मिश्रा ने सोमवार को जिले के 121वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया है । इससे पहले वे मंडला में पदस्थ थे। पदभार लेने के बाद से ही वे सक्रिय हो प्रशासनिक कार्यों में जुट गए हैं और हाल ही में अधिकारियों की बैठक भी ले चुके हैं।

Next Post

मुंगवानी कला में नरवाई जलाने से 50 खेत जले, लाखों की क्षति; FIR दर्ज

Fri Apr 17 , 2026
सिवनी/बंडोल:कलेक्टर के आदेश के बावजूद नरवाई जलाने की लापरवाही से मुंगवानी कला में बड़ा नुकसान हो गया। एक किसान द्वारा लगाई गई आग तेज हवा के चलते फैलकर करीब 50 खेतों तक पहुंच गई। घटना में किसानों के लाखों रुपए के सिंचाई पाइप, मोटर व वायरिंग जलकर नष्ट हो गए।जानकारी […]

You May Like