प्रियांशु मोलिया और विष्णु सोलंकी के शतक, बड़ौदा जीता

राजकोट, 06 जनवरी (वार्ता) प्रियांशु मोलिया (114) और विष्णु सोलंकी (132) के शानदार शतकों की मदद से बड़ौदा ने जम्मू-कश्मीर को विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मुकाबले में मंगलवार को 76 रन से हरा दिया। बड़ौदा ने 50 ओवर में 332 रन का स्कोर बनाया और जम्मू-कश्मीर को 45.3 ओवर में 256 रन पर निपटा दिया। जम्मू-कश्मीर की तरफ से दीक्षांत कुंडल ने 66 और कंवलप्रीत सिंह ने 65 रन बनाये।

इससे पहले प्रियांशु मोलिया 113 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 114 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए जबकि प्लेयर ऑफ द मैच सोलंकी ने 108 गेंदों पर 132 रन में 13 चौके और चार छक्के लगाए। बड़ौदा की छह मैचों में यह चौथी जीत है और वह 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की यह चौथी हार है और वह आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

Next Post

दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गंवाया

Tue Jan 6 , 2026
दुबई, 06 जनवरी (वार्ता) भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 में मैच जिताने वाली पारी के बाद आईसीसी महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर आ गई हैं, जबकि दीप्ति शर्मा ने बॉलिंग […]

You May Like