
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर गुरुवार को नगर परिषद हॉल में मैराथन बैठक हुई। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, महंत मंगलदास, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, एसपी आगम जैन, अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला, एसडीएम पंकज वर्मा, समिति के 16 सदस्य, 15 पार्षद और 4 एल्डरमैन शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि ओंकारेश्वर लोक और ममलेश्वर लोक में पहले करीब 150 लोग प्रभावित हो रहे थे, जिससे नाराजगी और दो दिन का बंद हुआ था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद आज नए नक्शे पर चर्चा हुई।
नए प्रस्ताव में ममलेश्वर लोक में 98 के बजाय अब 5 और ओंकारेश्वर लोक में 52 के बजाय 36 लोग प्रभावित होंगे। नागरिकों ने और सुधार की मांग की। तय हुआ कि आगे और मंथन कर सर्वमान्य निर्णय लिया जाएगा।
बैठक के बाद कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधियों ने नगर, निर्माण स्थलों और घाटों का निरीक्षण किया।
