बसन्त पंचमी पर 77 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
प्रभारी मंत्री, महापौर और निगम अध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद समेत राशि का चेक
उज्जैन: रविवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर देशभर में जहां विवाह समारोह की धूम रही, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर में 77 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे. पूरा आयोजन जीरो वेस्ट मैनेजमेंट के आधार पर संपन्न हुआ.कन्या विवाह समारोह में शहनाई वादन के साथ अतिथियों एवं बारातियों का स्वागत किया गया, आम एवं केले के पत्तों से पंडाल को सजाया गया. 77 जोड़ों का गायत्री परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोपचार एवं विधि विधान से विवाह संपन्न करवाया गया. नवदंपति के विवाह पंजीयन नगर निगम द्वारा पृथक से काउंटर लगाया गया, जहां विवाहित जोड़ों द्वारा अपना पंजीयन करवाते हुए स्थल पर ही विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया.
आशीर्वाद के साथ चेक
नगर निगम परिसर में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, महापौर मुकेश टटवाल से लेकर नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, रवि रॉय, जितेंद्र कुवाल ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सरकारी राशि का चेक भेंट किया.
उपहार भेंट किए
सामुहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शासन द्वारा स्वीकृत राशि रुपए 49,000 के प्रतीकात्मक चेक एवं उपहार प्रदान किए गए.
सहभागिता करने पर सम्मान
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जय गुरुदेव आश्रम के सदस्यों को भोजन व्यवस्था का दायित्व संभालने एवं गायत्री परिवार को विवाह समारोह संपन्न कराए जाने पर शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में ज्वलंत शर्मा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई
