यादव इंदौर में करेंगे हितग्राहियों को हितलाभ वितरण

भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 27 जनवरी को जन-कल्याण अभियान के समापन कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन इंदौर के गांधी नगर में सुबह 11 बजे से किया जायेगा। इसमें इंदौर एवं उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल होंगे।

केन्द्र और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया गया। अभियान में हजारों हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित किया गया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि समापन समारोह का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जायेगा।

 

Next Post

कोलंबियाई राष्ट्रपति ने अमेरिकी सैन्य निर्वासन उड़ानों के प्रवेश से किया इनकार

Mon Jan 27 , 2025
बोगोटा, 27 जनवरी (वार्ता) कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने रविवार को कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लागू की गई नई आव्रजन नीति का हिस्से के तहत निर्वासित कोलंबियाई प्रवासियों को ले जाने वाली अमेरिकी सैन्य उड़ानों के प्रवेश को अधिकृत नहीं करेंगे, जो श्री पेट्रो ने […]

You May Like