रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले मासूम,GRP ने किया रेस्क्यू

इंदौर. सावन मास की भीड़भाड़ के बीच इंदौर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक मानवीय पहल ने सभी का दिल छू लिया. प्लेटफार्म चेकिंग के दौरान जीआरपी इंदौर की टीम ने दो अबोध बच्चों को लावारिस अवस्था में पाया और तत्परता से रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से उनके पिता के सुपुर्द कर दिया.

रेल पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा पाठक एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत थाना प्रभारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक दशरथ मेहरा, आरक्षक श्याम जाट, आकाश यादव एवं महिला आरक्षक प्रीति कुंतल प्लेटफार्म नम्बर 5 और 6 पर ड्यूटी कर रहे थे. चेकिंग के दौरान उन्हें एक लगभग 3 वर्षीय बालक और 2 वर्षीय बालिका असहाय हालत में बैठे मिले, जो अपने परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे थे. मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क प्रभारी एएसआई बन्नो सोलंकी ने बच्चों से बातचीत की. बच्चों के हाथों पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क करने पर जानकारी मिली कि वे गुना निवासी छोटेलाल चंदेल के पुत्र-पुत्री हैं. बताया गया कि बच्चों की मां 15 जुलाई को दोनों को साथ लेकर घर से निकल गई थी और इस मामले में थाना कैंट, जिला गुना में गुमशुदगी दर्ज है. जीआरपी इंदौर ने तत्काल थाना कैंट को सूचना दी और बच्चों के परिजनों से संपर्क किया. कुछ ही देर में पिता छोटेलाल और गुना पुलिस का स्टाफ इंदौर जीआरपी थाना पहुंचा. जहां दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके पिता को सौंप दिया.

Next Post

आज का युवा ही कल का राष्ट्र निर्माता

Sat Jul 19 , 2025
रीवा।विन्ध्य क्षेत्र के गौरव और भारतीय नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया। एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा केवल शस्त्रों और सीमाओं की निगरानी से ही नहीं होती है. इसके लिए विचारों में […]

You May Like