
ओएलएक्स पर फर्जी कागजात बनाकर बेचते थे
चोरी की बुलेट के साथ पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार, दो फरार
इंदौर. एरोड्रम पुलिस ने शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए सात चोरी की बुलेट जब्त की यह गैंग चोरी की गाड़ियों के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें ओएलएक्स पर बेच देते थे. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अतुल सिंह ने बताया कि उपायुक्त विनोद मीणा के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया. इसके तहत एरोड्रम थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम को जांच के दौरान ओएलएक्स पर बेची गई एक चोरी की बुलेट एमपी09 वीआर 0442 का सुराग मिला. जब पुलिस ने इसकी गहराई से जांच की, तो पता चला कि यह वाहन चोरी का था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए इसे बेचा गया था. इसी आधार पर अन्य चोरी की गाड़ियों का भी पता लगाया गया और गैंग के सदस्यों बड़गौंदा में रहने वाले 19 वर्षीय सतीश पिता दिनेश वरगट जिस पर चार अपराध दर्ज है, पीथमपुर में रहने वाले 27 वर्षीय नीलेश पिता लच्छीराम राठौर जिस पर नो अपराध दर्ज है, वहीं मानपुर में रहने वाले 23 वर्षीय दशरथ पिता राजेन्द्र सारवान पर चार अपराध दर्ज है, जबकि भोपाल के रहने वाले 25 वर्षीय दिव्यकास पिता अजय अवस्था इस पर भी नो अपराध दर्ज है के साथ गांधी नगर में रहने वाले 23 वर्षीय दिवनय पिता श्रीराम केलव जिस पर चार अपराध दर्ज हैं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच बुलेट दो एक्टिवा व एक मोटर सायकल जब्त की है. जबकि गैंग के दो अन्य साथी नवदीप और पिंटू उर्फ शैलेन्द्र अब भी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.आरोपी चोरी की बुलेट और अन्य मोटरसाइकिल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें ओएलएक्स पर बेचते थे. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है.
