रिसोर्ट में चल रही पार्टी की सूचना नहीं देने पर मैनेजर फंसा

इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने बायपास स्थित नक्षत्र ओरा रिसोर्ट के मैनेजर के खिलाफ बिना सूचना पार्टी आयोजित करने और विजिटर रजिस्टर संबंधी नियमों का पालन नहीं करने पर प्रकरण दर्ज किया है.
थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान रिसोर्ट में पार्टी चल रही थी. पूछताछ में मैनेजर रणदीप नाहर निवासी शिवमपुरी कॉलोनी, भंवरकुआ पार्टी के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका. वहीं विजिटर रजिस्टर की जांच में भी थाने को आवश्यक सूचना नहीं देना सामने आया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

देर रात तेज आवाज में डीजे बजाया, बार के दो संचालक फंसे

Tue Aug 4 , 2026
इंदौर: खजराना पुलिस ने रेडिसन चौराहे स्थित सो एंड सो बार में बिना अनुमति देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार सेंधव ने बताया कि जांच के दौरान बार में ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज निर्धारित सीमा […]

You May Like