घुघरी के सिमरिया गाँव में डायरिया का कहर, चार लोगों की मौत

घुघरी:मंडला जिले के घुघरी तहसील अंतर्गत लाफन ग्राम पंचायत के सिमरिया गाँव में डायरिया, उल्टी और दस्त की बीमारी ने भयावह रूप ले लिया है। आज 14 सितंबर दोपहर लगभग 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस बीमारी से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं, जिससे पूरे गाँव में दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान मुन्ना केराम (50), उनकी मां नरबदिया केराम (72) और भाई देवसिंह केराम (45) के रूप में हुई है। इसके अलावा, गाँव के ही एक अन्य परिवार के दो वर्षीय बच्चे की भी मौत हो गई। एक ही घर से तीन मौतों की खबर ने ग्रामीणों को गहरे शोक में डूबो दिया है।यह घटना गाँव में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या को उजागर करती है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते कदम उठाने चाहिए ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल गाँव भेजा जा रहा है।

Next Post

भारत-पाक मैच रद्द करने की मांग को लेकर हिंदू महासभा ने बीसीसीआई का पुतला फूंका

Sun Sep 14 , 2025
ग्वालियर: भारत-पाक मैच रद्द करने की मांग को लेकर आज बाल हिंदू महासभा ने प्रदर्शन कर बीसीसीआई का पुतला काले झंडों के साथ जलाया। बाल हिन्दू महासभा के कार्यक्रम संयोजक मयंक बरेलिया के नेतृत्व में लव धाकड़, कार्तिक जाटव, यमन जाटव, करन चित्रवान, प्रशांत जाटव, राहुल गुप्ता, रोहित एवं डॉक्टर […]

You May Like