चाकघाट में फर्नीचर दुकान अग्निकांड: नगर परिषद अध्यक्ष पर फूटा लोगो का गुस्सा 

रीवा, रीवा जिले के चाकघाट में फर्नीचर की दुकान में आगजनी की बड़ी घटना के बाद मौके पर नगर परिषद की व्यवस्था शून्य होने से आक्रोशित व्यापारियों का नगर परिषद अध्यक्ष के प्रति गुस्सा फूट गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, भीड़ को आक्रोशित देख नगर परिषद अध्यक्ष को दुकान के अंदर बंद करना पड़ा,

बताया गया है कि पिछले कई महीनो से नगर परिषद की फायर ब्रिगेड खराब है, सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि फायर ब्रिगेड को सुधरवाने के लिए लगभग 8-10 लाख का खर्च है,

चाकघाट में इससे पूर्व 2 आगजानी की घटनाएं हुई लेकिन उससे कोई सबक नहीं लिया गया, फायर ब्रिगेड खराब है बस यही जवाब सबको मिल रहा है।

हम आपको बता दे कि मंगलवार को अशोक गुप्ता की फर्नीचर दुकान में भीषण आगजनी की घटना हो गई इस दौरान उनका करीब करोड़ो रुपए का नुकसान हो गया,

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगते ही तत्काल दमकल के वाहन को सूचना दी गई थी लेकिन 2 घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची जिसके चलते आग में विकराल रूप ले लिया

अगर समय रहते दमकल का वाहन मौके पर पहुंच जाता तो इस भीषण आगजनी की घटना को रोका जा सकता था

बताया गया है की घटना के दौरान घर के अंदर कई लोग मौजूद थे जो पीछे के रास्ते से भाग कर अपनी जान बचा सके।

Next Post

चाकघाट अग्निकांड: पीड़ित व्यापारी से मिले त्योंथर विधायक, लापरवाही पर कार्रवाई और मदद का दिया आश्वासन...

Wed Nov 11 , 2026
रीवा, रीवा जिले के चाकघाट स्थित बीच बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद क्षेत्र में व्याप्त भारी आक्रोश को देखते हुए त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने आज घटनास्थल का दौरा किया। इस अग्निकांड में पीड़ित व्यापारी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे विधायक ने पीड़ित […]

You May Like