एफडी मैच्योर होने पर बैंक ने काट लिए 1.11 लाख

सतना :दुर्घटना में पति की मृत्यु हो जाने पर मिली क्लेम की राशि को न्यायालय के आदेश के अनुसार बैंक में फिक्स डिपॉजिट करा दिया गया था. लेकिन एफडी के मैच्योर होने के बाद कुल राशि में से बैंक ने 1.11 लाख रु की कटौती कर ली. बैंक, इनकम टैक्स और ऑनलाइन कियोस्क के सैकड़ों चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो फरियादी महिला ने कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.

शहर के गढिय़ा टोला क्षेत्र की निवासी सैनिक साधना चौधरी मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचीं. जहां पर उन्होंंने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई. महिला ने बताया कि उनके पति सुजीत कुमार चौधरी का निधन नवंबर 2007 में दुर्घटना में हो गया था. उस समय उनकी बेटी 6 माह की थी. उस समय उन्हें क्लेम की राशि 1.43 लाख रु प्राप्त हुई थी. जिसे कोर्ट के आदेश के अनुसार बेटी के नाम पर ओरियंटल बैंक ऑफ इंडिया में फिक्स डिपोजिट करा दिया गया था. जुलाई 2025 में एफडी के मैच्योर होने पर कुल 6.21 लाख रु बेटी के खाते में जमा होने चाहिए थे. लेकिन बैंक द्वारा उसमें से 1.11 लाख रु की कटौती कर ली गई.

इस बावत बैंक में पूछे जाने पर बताया गया कि इनमक टैक्स रिटर्न भरने पर काटा गया पैसा एकाउंट में वापस आ जाएगा. इस मामले को लेकर जब महिला इनकम टैक्स ऑफिस पहुंची तो वहां पर बताया गया कि उनकी राशि में पैन नहीं दिखा रहा है. जिसके बाद जब महिला वापस बैंक पहुंची तो उन्हें अलग अलग फार्म अथवा अन्य प्रकार की औपचारिकताओं के नाम पर जहां तहां दौड़ाया जाने लगा. अंतत: जब बेटी का आधार पैन से लिंक कराने के बाद भी राशि खाते में नहीं पहुंची तो फिर उन्होंने बैंक से गुहार लगाई. लेकिन इस बार उन्हें वहां से अपमानित कर भगा दिया गया. जिसे देखते हुए शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रताडि़त हो चुकी महिला द्वारा कलेक्टर के समक्ष शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई है.

Next Post

अमेरिका ने 'गोल्डन डोम' इंटरसेप्टर के शुरुआती टेस्ट सफलतापूर्वक किए पूरे : ब्लूमबर्ग

Wed Aug 12 , 2026
वॉशिंगटन, 12 अगस्त (स्पुतनिक/वार्ता) ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के लिए अंतरिक्ष आधारित इंटरसेप्टर बनाने वाले अमेरिकी डेवलपर्स शुरुआती टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद परीक्षण के अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं। यह जानकारी अमेरिका स्पेस फोर्स के जनरल माइकल गुएटलीन ने दी, जो इस परियोजना का नेतृत्व […]

You May Like