
पांढुरना, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय भोपाल में रोपित संकल्प वृक्ष में पांढुरना की पवित्र मिट्टी भी लगाई जाएंगी,इसके लिए जिला मुख्यालय से संग्रहित की गई मिट्टी को नगर के कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से भोपाल रवाना कि गयी,महाविद्यालय प्रबंधक एवं एनसीसी छात्रों ने इस कार्य को गौरवपूर्ण अवसर बताया।
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 1 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय भोपाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संकल्प वृक्ष लगाया जाना है,इस संकल्प वृक्ष को रोपित करने के लिए पांढुरना जिले की धरा से मिट्टी ले जाने का सौभाग्य नगर जिला मुख्यालय के कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को मिलने पर महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र घोड़े,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट शैलेश झलके तथा एनसीसी कैडेट्स ने इस गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित यह पहल प्रदेश के सभी जिलों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रतीक है,भोपाल के संकल्प वृक्ष में पांढुरना की मिट्टी से जुडना पूरे पांढुरना जिले के गौरव का विषय है।
मंगलवार को नगर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले से एकत्रित कि गयी इस मिट्टी के दो पैकेट को अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर द्वारा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट शैलेश झलके को सौपे इस अवसर पर संयुक्त कलेेक्टर नेहा सोनी ,संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा,तहसीलदार सुश्री मेघा पाठक,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय प्रकाश ठाकुर,24 एमपी बटालियन एनसीसी की और से नायक सूबेदार,सेना से सेवानिवृत्त पंकज वघाले उपस्थित थे।
