शासकीय महाविद्यालय मेंहगांव में नवीन मतदाता पंजीयन के लिए लगा शिविर

मेहगांव। शासकीय महाविद्यालय मेंहगांव में नवीन मतदाता पंजीयन को लेकर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आर. के. डवरिया के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरिजा नरवरिया मौजूद रहीं। विद्यार्थियों एवं पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम संशोधन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरिजा नरवरिया ने बताया कि शिविर के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपना नवीन पंजीयन कराया। प्राचार्य डॉ. आर. के. डवरिया ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है और प्रत्येक योग्य नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। बीएलओ मोहन सिंह ने छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

Next Post

गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्ज को 10 रनों से हराया

Sat Jan 10 , 2026
नवी मुम्बई 10 जनवरी (वार्ता) कप्तान एश्ले गार्डनर (65/ एक विकेट), अनुष्का शर्मा (44) और सोफी डिवाइन (38) के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स महिला ने शनिवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज महिला को 10 रनों से शिकस्त दी। 208 […]

You May Like