सारंगपुर-पड़ाना में हुई देर तक बारिश, गेहूं की कटाई के बीच बदले मौसम ने बढ़ाई चिंता

ब्यावरा/पड़ाना/सारंगपुर। बुधवार को दिन भर आसमान में बादलों का डेरा बना रहा. देर शाम को हल्की बारिश होने लगी. जिले के सारंगपुर, पड़ाना में बारिश हुई. नगर में भी देर शाम को हल्की बारिश हुई. वर्तमान में गेहूं, सरसों आदि फसल की कटाई का कार्य भी जारी है, बदले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है.

बुधवार को एकाएक बदले मौसम से वातावरण में ठंडक आ गई. देर शाम को सारंगपुर और पड़ाना में बारिश हुई. पड़ाना में शाम 7.40 बजे से शुरु हुई बारिश का क्रम देर तक चलता रहा. नगर में भी देर शाम को हल्की बारिश हुई.

गौरतलब है कि कुछ दिनों से दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा था. इसी बीच एकाएक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गये. आज न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री पर रहा. आसपास क्षेत्र सहित जिले में गेहूं, सरसों, मसूर फसल की कटाई का कार्य भी प्रारंभ हो गया है. लेकिन मौसम के बदलने, हल्की बारिश ने चिंता बढ़ा दी है.

Next Post

भारत ने दिया नीदरलैंड्स को 194 रनों का लक्ष्य

Wed Feb 18 , 2026
अहमदाबाद , 18 फरवरी (वार्ता) शिवम दुबे (66), कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने बुधवार टी-20 विश्वकप के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को जीतने के लिए 194 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी […]

You May Like