भारत ने दिया नीदरलैंड्स को 194 रनों का लक्ष्य

अहमदाबाद , 18 फरवरी (वार्ता) शिवम दुबे (66), कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने बुधवार टी-20 विश्वकप के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को जीतने के लिए 194 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद इशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। पांचवें ओवर में आर्यन दत्त ने इशान किशन को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। इशान किशन ने सात गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। भारत का तीसरा विकेट तिलक वर्मा के रूप में नौवें ओवर में गिरा। तिलक वर्मा ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रन बनाये। 14वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हुये। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 34 रनों की पारी खेली। 20वें ओवर में बाउंड्री पर शिवम दुबे कैच आउट हुये। शिवम दुबे ने 31 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए 66 रनों की पारी खेली। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पंड्या पारी की आखिरी गेंद पर 21 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के लगाये।

नीदरलैंड्स् के लिए लोगन वैन बीक को तीन विकेट मिले। आर्यन दत्त ने दो विकेट लिये। काइल क्लीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

सांसद व कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Wed Feb 18 , 2026
सिंगरौली। जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज का सांसद डॉ.राजेश मिश्रा एवं कलेक्टर गौरव बैनल निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। सांसद ने पहली बार मेडिकल कॉलेज का औपचारिक निरीक्षण करते हुए कॉलेज प्रबंधन से विस्तृत चर्चा की और संस्थान में […]

You May Like