आंखें मूंदे बैठा प्रशासन, नहीं दे रहा कोई ध्यान
जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था पर को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए तरह-तरह के प्रयास तो जिला प्रशासन कर रहा है परंतु उनकी कई जगह पर अनदेखी के कारण यातायात ठप होता हुआ भी नजर आ रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण ब्लूम चौक पर देखने को मिल रहा हैं। जहां पिछले चार दिनों से सिगनल बंद पड़ा हुआ है,जिसके चलते चौराहे पर रोजाना ही ट्रैफिक जाम की समस्या निर्मित हो रही है। साथ ही चारों तरफ से आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की स्थिति भी बन रही है। परंतु जिला प्रशासन इस पर पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठा हुआ है और कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
21 जनवरी से बंद है, नहीं हो रहा सुधार
ब्लूम चौक पर विगत 21 जनवरी से सिग्नल बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण चौराहे पर वाहनों की धमाचौकड़ी सी मच जाती है। जिस पर सुधार ना होने के कारण कई बार तो चारों तरफ से आने वाले वाहनों के कारण राहगीरों के साथ दुर्घटना होने का भय भी बना रहता है।
कुछ देर के लिए मौजूद दिखते है सिपाही
देखा जाए तो प्रत्येक चौराहे पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सिर्फ ट्रैफिक सिग्नल ही नहीं वहां पर यातायात की सिपाही भी मौजूद रहने चाहिए। परंतु 4 दिनों से ब्लूम चौक पर सिग्नल बंद होने के कारण भी सिपाही चौराहों पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक संभालते हुए नजर आते हैं,परंतु पूरे दिन तक कोई भी पुलिसकर्मी यहां पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था चौराहे पर नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण यह चौराहा पूरी तरह से अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुका था।
इनका कहना है
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सिग्नल लगाए गए थे मेंटेनेंस का कार्य भी नगर निगम द्वारा किया जाता है। जिनको कई बार पत्र लिखकर सूचना दी गई है।
सोनाली दुबे, अति पुलिस अधीक्षक यातायात
