अमेरिकी नौसेना के घातक हमले में बचे एमटी सेटेबेलो के 21 भारतीय चालक दल के सदस्य घर के लिए रवाना

मस्कट, 16 जून (वार्ता) पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर एमटी सेटेबेलो के 21 नाविक यहां से भारत के लिए रवाना हो गये हैं। पिछले हफ्ते अमेरिकी नौसेना ने इस टैंकर पर घातक हमला किया था।
इसकी जानकारी ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार सुबह दी। उनकी रवानगी से पहले, राजदूत ने चालक दल के सदस्यों से बातचीत की, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं और इस कठिन समय में उनके धैर्य व साहस की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “दूतावास भारतीय नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पलाऊ के ध्वज वाला जहाज एमटी सेटेबेलो हमले के समय ओमान के सोहार तट से लगभग 30 नॉटिकल मील दूर था। इसके तुरंत बाद ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र को इसकी सूचना दी गयी। इस आधार पर संबंधित ओमानी अधिकारियों को खोज और बचाव अभियान के लिए सतर्क किया गया था। इस दौरान जहां 21 भारतीय क्रू मेंबरों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया था, वहीं इस दुखद हादसे में तीन नाविकों की जान चली गयी थी।”

अमेरिकी नौसेना के इस हमले में जिन तीन भारतीय नाविकों की जान चली गयी थी, उनमें मुख्य इंजीनियर पटनाला सुरेश, डेक कैडेट आदित्य शर्मा और फिटर शिवानंद चौरसिया थे।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश के आरोप में भारतीय चालक दल वाले कुल तीन जहाजों मैरीवैक्स, सेटेबेलो और जलवीर पर अमेरिकी नौसेना ने हमले किये थे।

.....

Next Post

‘राणाबाली’ में हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू की एंट्री

Tue Jun 16 , 2026
मुंबई, 16 जून (वार्ता) हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भारतीय सिनेमा में फिल्म ‘राणाबाली’ के जरिए पदार्पण करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने अर्नोल्ड वोस्लू के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें ‘द डेमन ऑफ ड्रॉट’ यानी सर थियोडोर हेक्टर के रूप […]

You May Like