मक्सी में 700 ग्राम डोडा चूरा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

मक्सी। मक्सी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को 700 ग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिवधाम कॉलोनी क्षेत्र में की गई, जहां से आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत पकड़ा गया है। मक्सी पुलिस ने इस फ्री कार्रवाई का खुलासा शनिवार दोपहर 2 बजे किया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मक्सी स्थित शिव मंदिर के पीछे शिवधाम कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

टीम ने ग्राम रडमा खेड़ी, वार्ड क्रमांक 11, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर निवासी सीताराम गायरी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के बाएं हाथ में रखे प्लास्टिक के झोले से केसरिया रंग की पॉलीथिन में रखा ग्रे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ मिला, जिसकी जांच में डोडा चूरा होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने 700 ग्राम डोडा चूरा और झोला जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1800 रुपए बताई गई है। एसआई मनोहर चौहान ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने डोडा चूरा किसी साधु-संत से खरीदना बताया है। पुलिस मामले में सप्लाई नेटवर्क और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है।

Next Post

पुरुषोत्तम मास में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने बांदकपुर में किया रुद्राभिषेक,100 करोड़ के कॉरिडोर से बदलेगी धाम की तस्वीर

Sat Jun 13 , 2026
दमोह। पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर मप्र शासन के पर्यटन व संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शनिवार को परिवार सहित बांदकपुर धाम पहुंचे.मंत्री ने श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजन, दीपदान व भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया.उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की.इ‌स दौरान मंदिर […]

You May Like