शीतल जल और ओआरएस लेकर पहुँचेंगे सेवा रथ, जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने तीन सेवा रथों को किया रवाना

ग्वालियर: भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में आमजन को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ग्वालियर इकाई द्वारा तीन “शीतल जल-ओआरएस सेवा रथ” शुरू किए गए हैं। यह सेवा शहर के प्रमुख तिराहों-चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पहुँचकर लोगों को शीतल जल एवं ओआरएस घोल उपलब्ध कराएगी, ताकि वे गर्मी और डीहाइड्रेशन से सुरक्षित रह सकें।

बुधवार को नया बाजार स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक परिसर से कलेक्टर रुचिका चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन सर्वजीत सिंह ज्ञानी, सचिव नवल शुक्ला तथा अन्य अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर इन सेवा रथों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ तिराहों-चौराहों पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मी, सफाई मित्र और अन्य मैदानी अमले को डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सेवा 30 जून तक संचालित की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का का काम केवल व्यवस्थाएँ बेहतर कराना ही नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंता करना भी है।

Next Post

कायस्थ महासभा ने जनकताल पर किया सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन

Thu Jun 4 , 2026
ग्वालियर: आल इंडिया कायस्थ महासभा द्वारा जनक ताल, बोहडापुर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कटी घाटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय […]

You May Like