
भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और परोपकारी का 94 वर्ष की आयु में निधन, भारत-यूके संबंधों में निभाई थी अहम भूमिका।
नई दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता): भारतीय मूल के प्रसिद्ध ब्रिटिश उद्योगपति और परोपकारी लॉर्ड स्वराज पॉल का आज लंदन में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भारत-ब्रिटेन संबंधों का एक मजबूत स्तंभ बताया। लॉर्ड पॉल अपने व्यापारिक कौशल और शिक्षा एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए असाधारण योगदान के लिए जाने जाते थे।
लॉर्ड स्वराज पॉल का जन्म 1931 में पंजाब के जालंधर में हुआ था। वह 1960 के दशक में ब्रिटेन चले गए और वहां कैपरो ग्रुप की स्थापना की, जो बाद में एक विशाल औद्योगिक साम्राज्य बन गया। उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
