रीवा में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग, NSUI ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रीवा, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के रीवा जिला कार्यकर्ताओं ने कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि कॉलेज परिसरों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं। संगठन का मानना है कि प्रत्यक्ष चुनाव से छात्रों को अपना वास्तविक प्रतिनिधित्व चुनने का अधिकार मिलेगा और कॉलेजों का माहौल बेहतर होगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी और छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने छात्र हितों के लिए आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

Next Post

सेमीकॉन इंडिया-2026 यशोभूमि में 17-19 सितंबर तक, मोदी करेंगे उद्घाटन

Tue Aug 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर देश के सबसे बड़े सम्मेलन और प्रदर्शनी ‘सेमीकॉन इंडिया’ के पाँचवें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को राजधानी के यशोभूमि अंतराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में करेंगे। यह कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) के […]

You May Like