बैंक सम्पत्तियों की नीलामी के लिए सरकारी बैंकों के साझा मोबाइल ऐप का उद्घाटन

नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू ने सोमवार को यहां सरकारी क्षेत्र के बैंकों की एक बैठक में बैंकों की सम्पत्तियों की नीलामी के लिए मोबाइल ऐप ‘बैंकनेट’ और डिजिटल बैलेंस कन्फर्मेशन प्लेटफॉर्म (डीबीसीपी) का उद्घाटन किया।

श्री नागराजू ने पीएसबी एलायंस की वार्षिक रणनीति बैठक में बैंकों के शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) और लागत बनाम कमाई अनुपात को सुधारने में सकारात्मक योगदान देने में पीएसबी एलायंस की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा, “यह देखा गया कि जबकि बैंकनेट पहले ही बैंक नीलामी संपत्तियों में संरचना और पारदर्शिता ला चुका है, नया मोबाइल ऐप सत्यापित बैंक संपत्तियों तक पहुंच को वास्तव में राष्ट्रव्यापी और चलते-फिरते सुलभ बनायेगा।”

उन्होंने कहा कि यह ऐप आम नागरिकों को सशक्त बनायेगा और बैंकों को तेजी से रिकवरी हासिल करने में सहायता करेगा।

श्री नागराजू ने डीबीसीपी को ऑडिट प्रक्रिया में अधिक दक्षता और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इसका अंतिम लक्ष्य मैनुअल बैलेंस कन्फर्मेशन सर्टिफिकेट को पूरी तरह से समाप्त करना है।

उन्होंने सरकारी बैंकों के इस एलायंस को अपने साझा सेवा पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तार सरकारी बैंकों के बाहर भी ले जाने की सलाह दी।

 

 

Next Post

पीएम स्वनिधि, संकल्प से समाधान, सीएम हैल्पलाइन के कार्यों में लाएं तेजी : निगमायुक्त

Mon Feb 2 , 2026
जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकश अहिरवार ने निगम के विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विशेष रूप से पी.एम. स्वनिधि, ई-के.व्हाय.सी. और स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के कार्यो में अभी से सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ जमीनी धरातल पर उतरकर […]

You May Like