कक्षा 9वीं से 12वीं की छमाही परीक्षा 18 नवंबर से शुरू होंगी

रीवा :लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। टाइम टेबल जारी होते ही छात्र और शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि छात्रों को परीक्षा की तैयारी का भी समय नहीं मिल पाया और DPI ने ही परीक्षा की तिथि घोषित कर दी।

दरअसल नवंबर माह में यह परीक्षा होगी। गौरतलब है कि सितंबर माह में ही कक्षा 9 से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा आयोजित की गई थी। अभी कुछ दिन पूर्व ही तिमाही परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित किया गया। छात्रों को तैयारी का समय नहीं मिला और DPI द्वारा छमाही परीक्षा की तिथि तय कर दी। स्कूल के शिक्षकों को इसकी जानकारी देते हुए तैयारी कराने का निर्देश दिया गया है।

18 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा

बताया गया है कि छमाही की परीक्षा नवंबर माह के 18 तारीख से शुरू होगी। 18 नवंबर से 9वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा 21 नवंबर से शुरू होगी और इनका समापन 30 नवंबर को होगा। परीक्षा सुबह 10 से 1 बजे तक संचालित की जाएगी।

लगाई जाएगी कक्षा

बताया गया है कि परीक्षा के साथ ही छात्रों की कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल छात्रों की दोपहर में कक्षा लगाई जाएगी। दूसरी पाली में जिन छात्रों की परीक्षा होगी उनके कक्षाएं सुबह के समय लगाई जाएंगी। DPI ने अपने आदेश में कहा है कि परीक्षा समाप्ति के बाद निर्धारित समयावधि में परीक्षा परिणाम घोषित करना होगा। इसके बाद 7 दिसंबर को पीटीएम का आयोजन कर उत्तरपुस्तिका अभिभावकों को दिखाई जाएगी।

बताया गया है कि परीक्षा के साथ ही छात्रों की कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल छात्रों की कक्षाएं सुबह की बजाय दोपहर में संचालित होंगी। DPI ने अपने आदेश में कहा है कि परीक्षा समाप्ति के बाद निर्धारित समयावधि में परीक्षा परिणाम घोषित करना होगा। इसके बाद 7 दिसंबर को पीटीएम का आयोजन कर छात्रों की उत्तरपुस्तिका अभिभावकों को दिखाई जाएगी।

Next Post

नगर निगम के एक-एक विद्युत कनेक्शन का होगा भौतिक सत्यापन

Sat Oct 10 , 2026
सतना: नगर निगम सतना की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता तथा नगर निगम की विद्युत शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। इस […]

You May Like