नगर निगम के एक-एक विद्युत कनेक्शन का होगा भौतिक सत्यापन

सतना: नगर निगम सतना की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता तथा नगर निगम की विद्युत शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की।

इस दौरान आयुक्त ने नगर निगम के प्रत्येक विद्युत कनेक्शन का भौतिक सत्यापन कराने, स्मार्ट मीटर लगाने तथा अनाधिकृत कनेक्शनों को विच्छेदित कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने विद्युत वितरण कंपनी एवं नगर निगम की विद्युत शाखा को 7 दिवस के भीतर संयुक्त सर्वे कर नगर निगम के एक-एक विद्युत कनेक्शन का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही, निगम के सभी विद्युत कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर स्थापित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि विद्युत खपत की सटीक निगरानी एवं बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके।

विभागीय समन्वय पर विशेष जोर

आयुक्त ने अनाधिकृत विद्युत कनेक्शनों को चिह्नित कर नियमानुसार विच्छेदित कराने तथा विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी एवं नगर निगम की विद्युत शाखा के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

Next Post

50 साल से बसे परिवारों को पट्टे का इंतजार, सरकारी योजनाओं से भी वंचित

Sat Oct 10 , 2026
परासिया: परासिया विधानसभा क्षेत्र में डब्ल्यूसीएल और बंद छोटी रेल लाइन की जमीन पर दशकों से बसे हजारों परिवारों को अब तक भूमि पट्टा नहीं मिलने का मामला गरमा गया है। 40 से 50 वर्षों से निवासरत परिवार मकानों में रहने और स्थानीय निकायों को टैक्स देने के बावजूद मालिकाना […]

You May Like