UCC के विरोध में प्रदेश भर में मुस्लिम समुदाय ने सौंपे ज्ञापन, आरिफ मसूद बोले रणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा

भोपाल। समान नागरिक संहिता के विरोध में बुधवार को मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मुस्लिम समुदाय की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे गए। भोपाल में भी 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि UCC के खिलाफ आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश के करीब 50 जिलों में समुदाय के लोगों ने जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर UCC बिल को वापस लेने का अनुरोध किया गया है।

मसूद ने कहा कि संविधान की धारा 29 के तहत नागरिकों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय अपने पर्सनल लॉ से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि UCC के विरोध में आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

सकल ब्राह्मण महासमिति ने धर्म, समाज सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ

Wed Aug 19 , 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के चतुर्थ स्थापना दिवस पर धर्म समाज सेवा सप्ताह का शुभारंभ आज प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर हुआ। इस अवसर पर श्रावण मास में 31 ब्राह्मण बहिनों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. केशव पांडे मुख्य वक्ता पंडित गिरिराज […]

You May Like