
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के चतुर्थ स्थापना दिवस पर धर्म समाज सेवा सप्ताह का शुभारंभ आज प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर हुआ। इस अवसर पर श्रावण मास में 31 ब्राह्मण बहिनों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. केशव पांडे मुख्य वक्ता पंडित गिरिराज गुरु, विशेष अतिथि सर्ब ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, ब्राह्मण सभा, मुरार की महिला अध्यक्ष श्रीमती कांता शर्मा, सकल ब्राह्मण महा समिति की महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने की। संचालन मुख्य संयोजक एच बी शर्मा, डॉ मुन्नालाल शर्मा ने किया। संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि सकल ब्राह्मण महासमिति चतुर्थ वर्ष में प्रवेश करने जा रही है जिसमें 19 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक धर्म समाज सेवा सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें आज महिलाओं के सम्मान के साथ गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह मनाया। 20 अगस्त को 18 वां निशुल्क सकल ब्राह्मण विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन शिवपुरी के पंजीयन घर घर जाकर फार्म भराकर साथ-साथ रिश्ते तय कराए जाएंगे।
इस अवसर पर लक्ष्मी शर्मा, संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, अंजू दीक्षित, विमला मौसी, सुचित्रा शर्मा, मंजू शर्मा, सरला गौड, सीमा दुवे, गीता मिश्रा,अनीता दीक्षित, सुलेखा शर्मा, किरन त्रिवेदी, इन्दू ब्रह्म दत्त पाण्डेय. योगेंद्र दीक्षित, डा.मुन्ना लाल शर्मा उपस्थित थे।
