देश में अघोषित आपातकाल, संविधान सुरक्षित नहीं

सीधी।सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध की भावना एवं संकीर्ण मानसिकता के विरोध में देशव्यापी धरना प्रदर्शन के तारतम्य में सीधी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल की विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर सीधी को सौंपा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की मनमानी और अन्यायपूर्ण जब्ती तथा पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल करना यह कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है यह कानून के शासन का ढोंग रचती एक राज्य प्रायोजित अपराध है। सोनिया गांधी,राहुल गांधी और हमारे पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल करना राज्य सत्ता का भयानक दुरुपयोग है। यह लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा हमला है।

कांग्रेस ने राष्ट्रपति से कहा कि आप भारत के संविधान की संरक्षक हैं, कृपया इस गंभीर प्रकरण में स्वतः संज्ञान लें और केंद्र सरकार से जवाब तलब करें कि बिना किसी मूल शिकायत के किस आधार पर वर्षों पुराने प्रकरण को पुनः खोलकर विपक्ष के शीर्ष नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है?

Next Post

स्कूल शिक्षक निलंबित, पॉक्सो एक्ट में दर्ज था मामला

Wed Apr 16 , 2025
सागर।संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने हेतराम अहिरवार उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्रभारी प्राचार्य सीएम राईज मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा जिला दमोह को पॉक्सो अपराध में संलिप्त पाए जाने पर निलंबित किया। संभागायुक्त कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार कलेक्टर, जिला दमोह के पत्र के माध्यम से अवगत […]

You May Like