स्कूल शिक्षक निलंबित, पॉक्सो एक्ट में दर्ज था मामला

सागर।संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने हेतराम अहिरवार उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्रभारी प्राचार्य सीएम राईज मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा जिला दमोह को पॉक्सो अपराध में संलिप्त पाए जाने पर निलंबित किया।

संभागायुक्त कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार कलेक्टर, जिला दमोह के पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि हेतराम अहिरवार उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्रभारी प्राचार्य सी.एम. राईज मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा, दमोह के विरूद्ध पास्को एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने पर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर, दमोह के प्रस्ताव अनुसार हेतराम अहिरवार उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्रभारी प्राचार्य सी. एम. राईज मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा, दमोह प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत हो रहे हैं। अहिरवार का उक्त कृत्य शिक्षकीय गरिमा के प्रतिकूल आचरण है जिससे विभागीय छवि धूमिल हुई है। जिसके आधार पर संभाग आयुक्त ने हेतराम अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

Next Post

देवरी और बीना मे झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील 

Wed Apr 16 , 2025
सागर। देवरी कलां और बीना में अलग अलग स्थानों पर छापा मारकर झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिकों को सील किया गया है।देवरी एसडीएम श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने बताया कि आज देवरी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड पर स्थित फर्जी बंगाली डॉक्टर समीर विश्वास की क्लीनिक को […]

You May Like