ग्वालियर: नीट पेपर लीक पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।आज शुक्रवार दोपहर ग्वालियर प्रवास पर आए सिंधिया ने कहा कि दोषियों को तत्काल सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के निर्देश दिए हैं।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय कैबिनेट में पेपरलीक पर कठोरतम दंड का प्रस्ताव आएगा ताकि भविष्य के पेपर सुरक्षित हों।
