मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाला एकदिवसीय मैच होबार्ट स्थानांतरित

होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) 10 सितंबर (वार्ता) फ्लडलाइट्स की समस्या के कारण अगले वर्ष एक मार्च को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाला तीसरा महिला एकदिवसीय मैच होबार्ट में खेला जाएगा। मैच के कार्यक्रम में यह बदलाव फ्लडलाइट्स की समस्या के कारण लिया गया है। प्लानिंग और इंस्टॉलेशन में हुई देरी के कारण इस मैच को होबार्ट स्थानांतरित करना पड़ा। होबार्ट अब कुल दो एकदिवसीय मैचों की मेजबानी करेगा। फ्लडलाइट्स की समस्या के बावजूद एक विकल्प यह भी था कि इस मैच को दिन में कराया जाए लेकिन व्यस्त कार्यक्रम की वजह से ऐसा करना संभव नहीं था। दूसरे और तीसरे एकदिवसीय मैच के बीच केवल एक दिन का अंतर है। इसी कारण से जंक्शन ओवल में इसे दिन का मैच बनाना व्यावहारिक नहीं माना गया। होबार्ट के अलावा एमसीजी भी एक विकल्प था लेकिन वहां भी रेनोवेशन का काम चल रहा है। उस कारण से वह मैदान भी उपलब्ध नहीं था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट ऑपरेशन्स और शेड्यूलिंग प्रमुख पीटर रोच ने कहा, “हम इस बात को लेकर बेहद निराश हैं कि उस मैच को हमें होबार्ट शिफ्ट करना पड़ा। इस सीजन मेलबर्न में कोई महिला अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित नहीं किया जाएगा। हमने उम्मीद की थी कि इस मैच से पहले जंक्शन ओवल में फ्लड लाइट्स का काम पूरा हो जाएगा और हम मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय दिन-रात्रि मुकाबला देखेंगे।” जंक्शन ओवल आगे भी मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स की डब्ल्यूबीबीएल टीमों के मैचों की मेजबानी करेगा। यह सभी मैच दिन के मैच होंगे। इसके अलावा शेष घरेलू क्रिकेट के मैच भी तय कार्यक्रम के अनुसार वहीं खेला जाएगा। ये एकदिवसीय भारत के खिलाफ बहु प्रारूप सीरीज का हिस्सा हैं, जिसकी शुरुआत तीन टी-20 से होगी और अंत पर्थ के वाका में दिन-रात्रि टेस्ट से होगा।
ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं का घरेलू सीजन डब्ल्यूपीएल के जनवरी में शिफ्ट होने और अक्टूबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के कारण अब फरवरी-मार्च में आयोजित किया जाएगा।

Next Post

भारतीय टीम 6-0 की जीत के बावजूद एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर से बाहर

Wed Sep 10 , 2025
नयी दिल्ली/दोहा, 10 सितंबर (वार्ता) भारतीय अंडर-23 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ब्रुनेई दारुस्सलाम पर 6-0 की शानदार जीत के बावजूद, एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर से बाहर हो गई। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एक बयान जारी कर कहा, “भारत अंडर-23 पुरुष राष्ट्रीय टीम मंगलवार को कतर के दोहा स्थित […]

You May Like

Play sound