ऐशबाग में रंग खेलते समय 25 वर्षीय प्रोफेसर का निधन, हार्ट अटैक की आशंका

भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंग खेलते हुए एक प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई. गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय कृष्णा नायक निवासी ऐशबाग बुधवार को अपने दोस्तों के साथ होली मनाते हुए रंग खेल रहे थे. कृष्णा ने अपने दोस्तों के साथ भांग भी पी थी, जश्न मनाते हुए कृष्णा जब डांस कर रहे थे. इस बीच उन्हें घबराहट महसूस हुई और वह सीधे कमरे की तरफ गए और बेहोशी की हालत में वहीं गिर गए. मौजूदा दोस्तों ने ही मौके पर कृष्णा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ऐशबाग थाना पुलिस की शुरुआती जांच में कृष्णा की मौत हार्ट अटैक से होना आई है. पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच का एंगल आगे बढ़ाएगी.

बताया जा रहा है कि रंग खेलते हुए कृष्णा ने एक लीटर दूध में भांग की 6 गोली डाली थी और इसे खुद ही पी गए थे. कृष्णा नायक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और एक निजी कॉलेज में बतौर प्रोफेसर नियुक्त थे. इसके साथ ही वह कोचिंग संस्थान में भी छात्रों को पढ़ाते थे. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.

Next Post

इंदौर सीवर हादसे में मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले: कांग्रेस

Thu Mar 5 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इंदौर में सीवर की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया है। यह घटना 2 मार्च को शहर के चोइथराम अस्पताल गेट के पास एक सीवर चेंबर की […]

You May Like