
नव भारत न्यूज
इंदौर। होली खेलना इस्लाम के विरुद्ध नहीं है। हम गंगा जमुना संस्कृति के साथ चलते रहे है। पता नहीं यह कट्टरवाद कहां से पैदा हो गया ? अपने पूर्वजों का पता लगाए और पूछे कि उन्होंने वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली है। यह बात आज नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत में कही।
मंत्री विजयवर्गीय ने होली खेलने को इस्लाम में धर्म विरुद्ध कहने वालों के विषय में कहा कि जुम्मा तो हर शुक्रवार को आता है। लेकिन होली साल में एक बार आती है। मेरा मुस्लिम समुदाय से आग्रह है कि वे भी खेले और होली पर्व को मनाएं। हमारी गंगा जमना संस्कृति में इसका उल्लेख है कि हम भाईचारे से रहते है और एक दूसरे के साथ है। उन्होंने कहा कि पता नहीं यह कट्टरवाद कहा से पैदा हो गया , जो मुस्लिम भाइयों को होली खेलने से मना कर रहा है। मंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों का इतिहास देखे , जिसमें उन्होंने वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली थी।
