भारतीय टीम 6-0 की जीत के बावजूद एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर से बाहर

नयी दिल्ली/दोहा, 10 सितंबर (वार्ता) भारतीय अंडर-23 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ब्रुनेई दारुस्सलाम पर 6-0 की शानदार जीत के बावजूद, एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर से बाहर हो गई।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एक बयान जारी कर कहा, “भारत अंडर-23 पुरुष राष्ट्रीय टीम मंगलवार को कतर के दोहा स्थित सुहेम बिन हमद स्टेडियम में ब्रुनेई दारुस्सलाम को 6-0 से हराने के बावजूद, एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर से बाहर हो गई।”
एआईएफएफ ने बताया कि भारतीय टीम ने अपने तीन मैचों में छह अंक हासिल किए और उन्हें कतर और बहरीन के बीच दोहा के अब्दुल्ला बिन खलीफा स्टेडियम में ग्रुप एच के बाकी बचे मैच के लिए काफी संघर्षपूर्ण मैच में मेजबान टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंजरी टाइम में दो गोल दागकर 2-1 से जीत हासिल की।
बयान में कहा गया, “कतर ने शानदार रिकॉर्ड (तीन मैचों में नौ अंक) के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि भारत छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 11 ग्रुपों में से चार सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों ने भी क्वालीफाई किया, लेकिन भारत ग्रुप रनर-अप टीमों में पांचवें स्थान पर रहा।”
कतर के दोहा स्थित सुहेम बिन हमद स्टेडियम में कल खेले गये मैच के बारे में एआईएफएफ ने विबिन मोहनन ने कहा, “मिडफील्डर विबिन मोहनन ने (पांचवें, सातवें और 62वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई, और मोहम्मद ऐमेन ने (87वें, 90वें ) मिनट में दो गोल किए, जबकि आयुष छेत्री ने (41वें) मिनट में एक गोल किया।”
मैच में भारत की शुरुआत धमाकेदार रही मोहनन ने पांचवें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। मिडफील्डर मोहनन ने दो मिनट बाद ही दूसरा गोल दागकर बढ़त को 2-0 से कर दिया। 41वें मिनट में आयुष छेत्री ने तीसरा गोल किया। 62वें मिनट में मोहनन ने अपना तीसरा गोलकर हैट्रिक बनाई। आखिरी में क्षणों में ऐमेन ने दो और शानदार गोल दागकर स्कोर 6-0 कर दिया।

Next Post

दक्षिण कोरिया के सैन्य ठिकाने में विस्फोट में सात लोग घायल

Wed Sep 10 , 2025
सोल,10 सितंबर(वार्ता) दक्षिण कोरिया के एक सैन्य ठिकाने पर बुधवार को हुए जोरदार विस्फोट में सात लोग घायल हो गये। संवाद समिति योनहाप ने यह जानकारी दी है। संवाद समिति ने बताया कि यह विस्फोट जेयोन्गी प्रांत के पाजू में सुबह साढ़े तीन बजे हुआ जिसमें सात लोग घायल हो […]

You May Like

मनोरंजन